
उदित वाणी, जमशेदपुर: दपुरे के थर्ड रेल लाइन की बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुवार को रेलवे का बुलडोजर चला. टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जुगसलाई थाना अंतर्गत दुखो मार्केट के निकट बुलडोजर चलाकर 28 झुग्गी – झोपड़ियों को ध्वस्त किया. इसके अलावा परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको मोड़ के निकट रेलवे द्वारा आवंटित दुकान को धवस्त किया गया क्योंकि आवंटन के बावजूद दुकानदार दुकान का किराया रेलवे को नहीं दे रहा था. हालांकि, इस कार्रवाई में रेलवे की टीम को किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ के महिला- पुरुष जवान इस दौरान मौजूद रहे.
Advertisement
<

