
उदित वाणी, जमशेदपुर: केंद्रीय कर्मचारियों के आठवें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है। टाटानगर स्थित रेल कर्मचारियों की कल्याणकारी संस्था, रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सामूहिक अपील करते हुए आयोग के शीघ्र गठन और फिटमेंट फैक्टर को 3.68 तक बढ़ाने की मांग की है।
एसोसिएशन के चेयरमैन, मनोज मिश्रा ने बताया कि जनवरी 2025 में दिल्ली में हुए चुनावों के दौरान आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की गई थी, लेकिन लगभग आठ महीने का समय बीत जाने के बावजूद आयोग का गठन अब तक नहीं हो सका है। उन्होंने कहा, “हर वर्ष सैकड़ों रेल कर्मचारी देश की सेवा में अपनी शहादत देते हैं और रेल संचालन का कार्य करते हैं। ऐसे में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर सरकार की उपेक्षा उचित नहीं है।”
बैठक में कर्मचारियों ने यह भी बताया कि जब महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होता है, तब उसे मूल वेतन में मर्ज करने का नियम होता है, लेकिन वर्तमान में इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिससे कर्मचारी दुखी हैं।
बैठक में मनोज मिश्रा के साथ नागेंद्र प्रसाद, एस. पी. विश्वास, अभिषेक शाही, सकल कुमार, पिंटू गोप, एस. एन. किस्कू, आर. एन. बेरा, रवि रंजन, मनोज कुमार, आर. एल. सिंह, ओम प्रकाश, राज कुमार शाह सहित कई।

