
उदित वाणी जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ की एक बैठक सिपाही विद्रोह के नायक शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस और परशुराम जयंती समारोह की तैयारी को लेकर ह्यूम पाईप स्थित शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई.
बैठक में सर्वसम्मति से 8 अप्रैल को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी सिपाही विद्रोह के नायक मंगल पांडेय का बलिदान दिवस मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर पर संघ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाएगा. इसी तरह से 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया.
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पवन पांडेय कार्यक्रम प्रभारी अशोक पांडेय कार्यक्रम स्थल प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला अतिथि प्रभारी संजय तिवारी, खानपान प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, कोष प्रभारी संजय मिश्रा, प्रचार प्रसार प्रभारी उमलेश पांडेय एवं रामानुज चौबे एवं जनसंपर्क प्रभारी एम एन श्रीनिवासन को बनाया गया है।

