
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट इन दिनों काफी हॉट सीट बन गई है। इस सीट पर वर्तमान में भाजपा से बागी सरयू राय विधायक है, और अब वह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो चुके हैं। सरयू राय इस बार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ऐसे में सब की नजर जमशेदपुर पूर्व की सीट पर है।
जमशेदपुर पूर्वी से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा ललित दास चुनाव लड़ेंगी। इस बार भाजपा की ओर से उन्हें टिकट दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में उनकी सामाजिक गतिविधियां भी देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर भी वह एक्टिव नजर आ रही हैं।
Advertisement
<

