
उदित वाणी, जमशेदपुर: धार्मिक संस्था श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, टाटानगर द्वारा 1 से 11 नवंबर तक श्री अग्रसेन भवन, साकची में श्री श्री बालाजी महाराज का अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाना है.
इसक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को प्रचार वाहन रवाना किया गया. बिष्टुपुर से प्रचार रथ को राजस्थान भवन के अध्यक्ष हरिशंकर सोंथालिया और बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण मंदिर के अध्यक्ष संतोष संघी ने नारियल फोडक़र रवाना किया. इस संबंध में सुरेश सोंथालिया ने बताया कि यह प्रचार वाहन शहर के हर क्षेत्र में जाएगा.
शहर के लगभग अधिकांश मंदिरों में इस धार्मिक कार्यक्रम के प्रचार हेतु बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं. मौके पर सुरेश सोंथालिया के साथ कृष्णा अग्रवाल, महेश सोंथालिया, राहुल चौधरी, सुनील सोंथालिया, राजन मल्लिक, अरुण सोंथालिया, रोहन सर्राफ और सोहन अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

