
उदित वाणी, जमशेदपुर: दुनिया ए अदब की ओर से प्रोफेसर मो.मासूद अहमद डायरेक्टर आफ मेस्को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्पूयटर साइंस हैदराबाद को होटल एशियन इन धातकीडीह के सभागार में सम्मानित किया गया. इस मौके पर कहानीकार, कवि और शायर मौजूद थे. सम्मान समारोह में प्रो मो.मासूद ने तीन प्रकाशित पुस्तकों को दुनिया ए अदब के अध्यक्ष अनवर अदीब को भेंट किया.
सम्मान समारोह में प्रो.अहमद बद्र ने कहा कि इस समारोह में स्व.छब्बन का नहीं होना हमलोगों को काफी खल रहा है. सम्मान समारोह में करीम सिटी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मो. जकारिया, सरवर हुसैन , रईस रिजवी छब्बन, संजय सुलेमन, गौहर अजीज आदि शायरों ने अपने गज़़ल, कहानी और कविता से समा बांधकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंच का संचालन अनवर अदीब व अध्यक्षता प्रो अहमद बद्र ने की.

