
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड यूथ इंटक को गतिशील बनाने एवं यूथ वर्करों को संगठित कर इंटक संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से जमशेदपुर स्थित न्यू केबल कॉलोनी निवासी प्रियांशु (हर्ष) पांडेय को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी के अनुमोदन पर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय यूथ इंटक अध्यक्ष डॉ पी श्रीनिवासन द्वारा नियुक्त किया गया है.

हर्ष पांडेय ने राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिंह, झारखंड इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, वरिष्ठ इंटक नेता आर डी चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व यूथ इंटक अध्यक्ष संजय गाबा, यूथ इंटक के अध्यक्ष पी श्रीनिवासन से दूरभाष पर संपर्क कर आभार जताया और कहा कि मै अपनी पूरी ताकत से इंटक को मजबूत करने का काम करूंगा. वह गुरूवार दोपहर दिल्ली से शहर लौटेंगे, इंटक कार्यकर्ता उनके शहर आगमन पर जोरदार स्वागत करेंगे.


