
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में रजिस्ट्रेशन के सात में से तीन काउंटर का प्रिंटर खराब है. इससे मरीजों और कंप्यूटर ऑपरेटर को पर्ची बनाने में दिक्कत हो रही है. बुधवार को मरीजों की भीड़ उमडऩे पर तीन काउंटर में सौ से ज्यादा मैनुअल पर्ची बनी. जिसे ऑपरेटर ने बाद में ऑनलाइन किया. जबकि एक काउंटर में शुरू से ही प्रिंटर की सुविधा नहीं है.
Advertisement
<

