
उदित वाणी, जमशेदपुर: जय महाकाल सेवा संघ के द्वारा आयोजित भजन संध्या का आयोजन 6 अगस्त को होगा. इसके लिए पंडाल एवं मंच का काम लगभग पूरे होने के करीब है.
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में सारे वॉलिंटियर तैयार रहेंगे किसी तरह की भी कोई दिक्कत नहीं होगी. ट्रैफिक व्यवस्था, मंच, साजो सज्जा, ध्वनि एवं बिजली की व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी.
आज मुख्य संरक्षक नीरज सिंह, संयोजक शिव प्रकाश शर्मा, राजीव सिंह, सदस्य विनोद राय, धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, विनोद सिंह, बबलू सिंह, घनश्याम साहू, राजेश गुप्ता, मनोज गिरी, कल्लू सिंह, राजू सिंह, हरेराम यादव, सुनील गोराई, सुशील सिंह, सुमन श्रीवास्तव, राजा लाहा, अनमोल शुक्ला एवं कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे.

