
उदित वाणी, रांची: धुर्वा के तिरिल मौजा में 165 एकड़ में फैले देश के सबसे बड़े व भव्य नये झारखंड हाईकोर्ट भवन के उध्दघाटन समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है और उध्दघाटन समारोह में शामिल होने को लेकर अतिथियों की सूची भी तैयार कर ली गई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में 24 मई को नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी. जबकि उद्घाटन समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डा जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ मौजूद रहेंगे.
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिरूद्ध बोस, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल होंगे.
वहीं उध्दघाटन समारोह में लगभग 2000 लोगों को आमंत्रित किया गया है. उध्दघाटन समारोह नए हाई कोर्ट भवन में बने वातानुकूलित हॉल में शाम पांच बजे से आयोजित किया गया है.

