
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर विद्युत शक्ति उप केन्द्र, आदित्यपुर-01 के 11 केवी जुगसलाई फीडर से कल प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक अर्थात कुल 4 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी.
इस अवधि में मरम्मत एवं रख-रखाव के साथ-साथ पेड़ की डाली छंटाई, ट्रांसफर्मर, ए0 बी0 स्विच, कनेक्टर आदि की मरम्मत का कार्य होगा. इसकी वजह से एम टाईप, डब्लू टाईप, आर टाईप, पान दुकान चौक, राममड़ैय्या बस्ती, गुमटी बस्ती में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त जानकारी प्रभारी सहायक अभियंता संजय महतो ने दी.
Advertisement
<

