
उदित वाणी, चांडिल : कपाली ओपी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तामुलिया पंचायत के पुड़िसिली गांव के ग्राम प्रधान रतन सोरेन को पोक्सो एक्ट के तहत यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
सीमागोड़ा से हुई गिरफ्तारी
शनिवार शाम करीब 4 बजे कपाली ओपी पुलिस ने आरोपी रतन सोरेन को कांदरबेड़ा के समीप सीमागोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, क्योंकि वह बीते लगभग एक माह से फरार चल रहा था.
क्या है पूरा मामला?
कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के अनुसार, रतन सोरेन पर अपने ही गांव की पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रतन सोरेन को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
