
उदित वाणी, जमशेदपुर: मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में बेंगलुरू आधारित कंपनी आईस्कॉलर नॉलेज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पूल कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया.
प्रक्रिया में 4 राउंड शामिल थे. पहले राउंड में एप्टीट्यूड टेस्ट लिया गया। फिर वर्चुअल इंटरव्यू के दो राउंड आयोजित किए गए. अंतत: 11 अक्तूबर को कॉलेज परिसर में साक्षात्कार का अंतिम दौर आयोजित किया गया.
मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, अरका जैन यूनिवर्सिटी, एबीएम कॉलेज, काशी साहू कॉलेज, सरायकेला के छात्रों ने इंटरव्यू में भाग लिया. प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. रीता कुमारी ने बताया कि दो दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.
Advertisement
<

