
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को थाना की जीप पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने पथराव कर दिया है. बताया जाता है कि बिरसानगर संडे मार्केट मोड़ स्थित गेट के सामने पुलिस की बोलेरो के पीछे से किसी ने पथराव किया. आगे बैठे एसआई अनिमेष कुमार सिंह के सर पर जा लगा, जिससे वह घायल हो गए.
उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया. एसआइ अमिश कुमार को दाहिनी आंख के ऊपर में लगी है. उनको चार टांका लगा है. पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. बताया जाता है कि टेल्को थाना की जीप गश्ती कर रही थी.
इसी दौरान अचानक से किसी ने पथराव कर दिया. पथराव में वह घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसको लेकर छापामारी की जा रही है.
Advertisement
<
