
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने वैन चालक को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने स्कूल वाहन को भी जब्त कर लिया. मामले की जानकारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग प्रेस वार्ता के माध्यम से दी.
उन्होंने बताया कि मानगो में एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एसएसपी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने अपराधी जय श्री तिवारी को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक मानगो दाईगुट्टू का रहने वाला था.

घटना के संबंध में सीटी एसपी ऋषि गर्ग ने बताया कि पिछले 20 दिनों से अपराधी चालक का काम कर रहा था। वो अपने मामा के घर में रह रहा था। बच्ची को स्कूल ले जाता था और वापस घर चोर जा रहा था। उसी क्रम में कल (शनिवार) को सभी बच्चों को घर चोरने के बाद वैन वाले ने अपने हैवानियत का परिचय दिया और बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा।
बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को मामले के बारे में बताया तो तुरंत परिजनों ने चालक के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया और पुलिस प्रशासन की तत्परता के कारण बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले अपराधी को पुलिस ने आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिए। नगर उपाधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कहा की पुलिस इस मामले में कोशिश करेगी की मुजरिम को 7 दिनों के अंदर सजा दिलाएगी।

