
उदित वाणी, कांड्रा: सरायकेला जिले में बेस्ट पुलिसिंग करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी सम्मानित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिले में नक्सल आपरेशन,अपराध को अंकुश लगाने एवं कई ऐसे कार्य हैं जो मौजूदा पुलिसकर्मी और पदाधिकारी सफलतापूर्वक कर रहे हैं,जिससे जिले का सम्मान बढ़ रहा है ऐसे पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया है। जहां पुलिसकर्मियों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र दीया जाता है।
Advertisement
<

