
उदित वाणी, जमशेदपुर: प्लास्टिक मुक्त मानगो के तर्ज पर मंगलवार को मानगो नगर निगम की टीम ने मानगो क्षेत्रान्तर्गत बाजार- हाटों में प्लास्टिक जांच अभियान चलाया गया.
चेकिंग के दौरान लगभग 5 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया तथा प्लास्टिक रखने वाले विक्रेताओं से कुल 11 हजार 500 रुपया जुर्माना वसूला गया. प्लास्टिक जांच अभियान मानगो चौक, डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों में चलाया गया. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि प्लास्टिक चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है.
आम लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है. मौके पर नोडल नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

