
उदित वाणी, जमशेदपुर: अरका जैन यूनिवर्सिटी में गुरुवार को इंटेलिपात सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इंटेलिपात एक ऑनलाइन लर्निंग एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जिनके टॉप एमएनसी जैसे कि आईबीएम ,माइक्रोसॉफ्ट, आईआईटी गुवाहाटी इत्यादि के साथ टाईअप हैं.
इसमें कंपनी ने अरका जैन के छह विद्यार्थियों को आठ लाख के सालाना पैकेज पर जॉब आफर दिए और उन्हें अपनी कंपनी में लॉक कर लिया. गुरुवार को आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, एमसीए ,बीबीए ,बीकॉम एवं पासिंग ईयर 2023 के विद्यार्थियों ने भाग लिया.
इसमें विद्यार्थियों को दो राउंड इंटरव्यू से गुजरना पड़ा. चयन की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई. इसमें पहला ऑनलाइन ग्रुप डिस्कशन हुआ. इसमें 60 छात्रों ने हिस्सा लिया और दूसरे राउंड के लिए 10 छात्रों का सिलेक्शन हुआ. 10 विद्यार्थियों में ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद अंतिम रूप से 6 विद्यार्थियों को का चयन किया गया.
जो छात्र चयनित हुए वह हैं, उनमें श्रीप्रिया सिंह (एमबीए), आकांक्षा कुमारी (बीबीए), जी. कविता (बीकॉम), आईसी चौधरी (एमबीए), कवलप्रीत कौर (बीकॉम) एवं दीप्ती सिंह (एमबीए) शामिल हैं.
सभी विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव का प्रोफाइल दिया गया है. कंपनी में ये बिजनेस मैनेजर का काम करेंगे एवं जॉब लोकेशन बेंगलुरु का दिया गया है. प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर राहुल लेज ने बताया कि आठ लाख का सालाना पैकेज वास्तविक तौर पर एक अच्छा पैकेज है.
जिसमें छात्र जितना उन्होंने अपनी पढ़ाई में इन्वेस्ट किया है उसके अनुरूप एक बेहतर रिटर्न विद्यार्थियों को मिला है.

