
उदित वाणी जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी. मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना देवघर पंचायत स्थित गुलाटी पटाके की दुकान के सामने सुबह 7 बजे की है. इस दुर्घटना में देवघर गांव निवासी चरण बेसरा (50) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया. सूचना पाकर तुरंत एमजीएम थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. सुबह 11 बजे तक लोगों के साथ वार्ता जारी थी, लेकिन अभी तक मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है.
Advertisement
<

