
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में रोज शाम को बारिश जरूर हो रही है, लेकिन फिर भी हालत गरम बने हुए हैं. जमशेदपुर के लोग मंगलवार को दिनभर उमस से परेशान रहे. शाम में शहर के कुछ लुलकों में हुई हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने शाम मे आंशिक हवा के साथ वर्षा का अनुमान जताया था. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी प्रबल संभावना व्यक्त की गई थी. हुआ भी ऐसा ही. हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक शाम को एक मिमी बारिश हुई. ऐसी स्थिति नॉर्थ-वेस्ट राजस्थान, वेस्ट असम, साउथ उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में एक ट्रफ रन करने के कारण उत्पन्न हुई है.मौसम विभाग किनार से वर्षा के दौरान लोगों से घरों से बाहर नहीं जाने की अपील की गई थी, क्योंकि तेज हवा के कारण पेड़ गिरने अथवा डालियां टूटने की संभावना जताई गई थी. वहीं वज्रपात से जन-जीवन को खतरा था. झारखंड मौसम विभाग ने पहले ही झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान जताया था. ऐसी स्थिति 23 मई तक रहने की संभावना है.

