
उदितवाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में डेंगु मच्छरों के काटने से लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं. अब तक सबसे ज्यादा पॉजिटिव का दर पाया गया है. एडिस मच्छर काटने से डेंगू, चिकुनगुनिया व जीका बुखार होता है. लोगों को स्वास्थ्य विभाग जागरुक कर मच्छरों से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं. बीते पांच साल में डेंगू, चिकुनगुनिया व जेई के कुल 1073 मरीज मिले हैं। वहीं, 12 मरीजों की मौत हुई है. मच्छरजनित बीमारियों से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य व टाटा स्टील की टीम मिलकर विशेष रणनीति तैयार की गई है डेंजर जोन के लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता गाड़ी रवाना की गई है.
शहर में डेंगु प्रभावित क्षेत्र
बागबेड़ा, भुईयांडीह, भालुबासा, नामदा बस्ती, गोलमुरी, छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर, जुगसलाई, कीताडीह, हरहरगुट्टू, सरजामदा, गोलपहाड़ी, परसुडीह, करनडीह, सुंदरनगर, मानगो, डिमना रोड, आजाद नगर.
– अचानक तेज बुखार आना
– तेज सिर दर्द
– आंखों के पिछले हिस्से में दर्द
– जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द
– छाती और हाथों में खसरा जैसे चकते या दाने निकल आना
– भोजन में अरुचि।
