
उदित वाणी, कांड्रा: कांड्रा में रामनवमी, सरहुल और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति और अखाड़ा कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने की.
बैठक में रूट चार्ट तैयार किया गया. कांड्रा थाना अंतर्गत तीनों अखाड़ा कमेटी को दिशा-निर्देश दिया गया. कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि रामनवमी सरहुल और रमजान पर्व को आपसी भाईचारा कायम कर शांति और सौहार्द के बीच मनाने की अपील की.
मौके पर सदस्यों ने शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाए जाने को लेकर अपने अपने विचार प्रकट किए तथा प्रशासन को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही.
कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सजग है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल व अधिकारी तैनात रहेंगे तथा जनप्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्र में पूरी नजर रखने की बात कही है. कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्व एवं हुड़दंग करने वाले पर पैनी नजर रखेगी.
वही मिडिया के माध्यम से कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने जहां-तहां सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने का भी अपील किया. अन्यथा जुर्माना के साथ कार्रवाई भी होगी साथ ही कांड्रा थाना प्रभारी ने कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकानदारो को सीसीटीवी लगाने का सख्त निर्देश दिया. क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात किए जाएंगे इस दौरान गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
वहीं इस बैठक में कांड्रा थाना से कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो, कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, बुरुडीह पंचायत की मुखिया संगीता टुडू, कांड्रा पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह कांड्रा पंचायत पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, रामनवमी अखाड़ा के महावीर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विनोद रजक, बजरंग आखड़ा के विशाल यादव, युवक समिति कांड्रा बस्ती बजरंग अखाड़ा के अध्यक्ष लाल बाबू महतो, एवं राम महतो, अजय साहू, राजू प्रसाद, शेखर दत्ता, संजय मोहंती, सुबोध सिंह, चन्दन मिश्रा उपस्थित थे.
वही कांड्रा थाना के सब इंस्पेक्टर प्रकाश रजक, संतोष उरांव, गिरजा राम, गुरवा मुंडा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.


