
उदित वाणी, कांड्रा: गम्हरिया थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति और अखाड़ा कमेटी की बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने की.
गम्हरिया थाना अंतर्गत तीनों लाइसेंसी एवं तीनों बगैर लाइसेंसी अखाड़ा कमेटी को दिशा-निर्देश दिया गया. गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारा और शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मनाए.
मौके पर सदस्यों ने शांतिपूर्ण माहौल में राम नवमी मनाए जाने को लेकर अपने अपने विचार और सुझाव दिया तथा प्रशासन को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही.
गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सजग है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल व अधिकारी तैनात रहेंगे तथा जनप्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्र में नजर रखते हुए सूचना थाना को देने की बात कही.
बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, छोटा गम्हरिया निरोला सरदार, यशपुर मुखिया पार्वती सरदार रापचा मुखिया सुकुमती मार्डी, छोटा गम्हरिया ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, बलरामपुर ग्राम प्रधान विमल महतो, झामुमो नेता अमृत महतो, पार्षद सिद्धनाथ यादव,अमित सिंहदेव, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, अजीत सिंह, मनोरंजन सिंह, राजद नेता संजय सिंह, अनिल ठाकुर, विकास शर्मा के साथ साथ सभी अखाड़ा कमिटी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

