
उदित वाणी, जमशेदपुर : अगस्त के अंतिम सप्ताह से लेकर सितंबर के पहले पखवाड़े तक हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत रायगढ़ स्टेशन पर यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण रेल मार्ग पर परिचालन बाधित रहेगा और टाटानगर स्टेशन से जुड़ी 26 महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यह कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, इस दौरान टाटानगर, हटिया, जसीडीह, रायगढ़, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, शालीमार, कुर्ला, पुणे, सूरत, इतवारी, जोधपुर, गोंदिया आदि प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। टाटानगर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:
1. 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 30 अगस्त से 03 सितंबर तक रद्द।
2. 18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस – 03 सितंबर को दोनों ओर से रद्द।
3. 20822/20821 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस – 30 अगस्त व 1 सितंबर को रद्द।
4. 22512/22511 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस – 31 अगस्त व 2 सितंबर को रद्द।
5. 22846/22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस – 29, 31 अगस्त व 1, 3 सितंबर को रद्द।
6. 20813/20814 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस – 27 व 30 अगस्त को रद्द।
7. 20971/20972 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस – 30 व 31 अगस्त को रद्द।
8. 13425/13426 मालदा-सूरत एक्सप्रेस – 30 अगस्त व 1 सितंबर को रद्द।
9. 12905/12906 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस – 27 से 30 अगस्त तक रद्द।
10. 17321/17322 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस – 29 अगस्त व 1 सितंबर को रद्द।
11. 22843/22844 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस – 29 व 31 अगस्त को रद्द।
12. 12262/12261 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस – 2 व 3 सितंबर को रद्द।
13. 12101/12102 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस – 29 व 31 अगस्त को रद्द।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन अथवा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और सूचना काउंटरों की व्यवस्था की जा रही है।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यार्ड मॉडिफिकेशन का यह कार्य रेल परिचालन को और बेहतर व सुरक्षित बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए अस्थायी असुविधा को यात्रियों का सहयोग अपेक्षित है।

