
उदित वाणी जमशेदपुर : सालगाझड़ी हॉल्ट स्टेशन पर उतरने के क्रम में परसुडीह के सोपोडेरा के रहनेवाले यात्री राम सिंह मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद राम सिंह को इलाज के लिये सदर अस्पताल के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे. परिवार के लोगों ने बताया कि राम सिंह दो दिनों पूर्व ही अपने एक रिश्तेदार के यहां कोलकाता गया हुआ था. मंगलवार की अहले सुबह ट्रेन से वह लौट रहा था. इस बीच सालगाझड़ी स्टेशन के पास ट्रेन धीमी होने पर वह चलती ट्रेन से ही उतर गया. इस दौरान गिर जाने से उसके शरीर पर काफी चोटें आयी है.
Advertisement
<
