
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में चापड़ से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह मामला सेंट्रल बैंक के पास का है, जहां मोतीलाल यादव पर हमला किया गया था. दर्ज प्राथमिकी में इशु पोद्दार, करण लोहार, जोगाई पोद्दार, सोनू पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराम, कृणाल दास, अविनाश गोप, विनोद यादव, गणेश पोद्दार और कृष वर्मा को आरोपी बनाया गया है.
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी की शाम करीब सात बजे आरोपितों ने मोतीलाल यादव के साथ मारपीट की और चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दी, लेकिन प्रारंभ में मामला दर्ज नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने सिटी एसपी से न्याय की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

