
उदित वाणी, घाटशिला: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत आसना पंचायत के महताम जंगल के निकट 19 तारीख की शाम 6 बजे जोरदार धमाके के साथ अचानक बादल फटने वह बवंडर आ जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई.
जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली.ग्रामीणों ने बताया कि अब तक इस क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं को कभी नहीं देखा गया है और न सुना गया है.
अचानक शाम के समय जोरदार धमाके के साथ बवंडर बनना शुरू हो गया और अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया.खेत में काम कर रहे और नहा रहे लोगों में दहशत फैल गई.लोग इधर-उधर भागने लगे.
ग्रामीणों ने बताया की गांव के बीच में बवंडर बनने पर जान माल की व्यापक क्षति हो सकती थी.ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य को बताया कि धमाका 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया.
तथा इसे इतने दूर तक देखा भी जा सकता था. इस घटना में पेड़ पौधों को नुकसान हुआ है.जबकि फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है.इससे महताम,पहाड़पुर, लोहामालिया,बरडीह, ढाकपाथर समेत दर्जनों गांव में दहशत फैल गयी.

