
उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची पेनार रोड स्थित सिंह टावर में कमलेश चतरथ ने मोमोमियां का उद्घाटन किया।
मोमोमियां में वेज-नॉन वेज सहित कई तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं और यह शहर का अपनी तरह पहला मोमो रेस्टोरेंट है। यहां 16 से 18 व्यक्तियों के बैठकर खाने एवं टेक-अवे की सुविधा होगी।
इसके अलावा वातानुकुलित हॉल में 25-30 व्यक्तियों के एक साथ किट्टी पार्टी, बर्थडे पार्टी के अलावा छोटे-मोटे समारोह के आयोजन की सुविधा है। मोमोमियां के प्रोपराइटर वंश चतरथ ने कहा कि मोमोमियां में चाइनीज फूड, वेज रोल, एग रोल, चिकन रोल, बर्गर, सैंडविच सहित 100 से अधिक व्यंजनों की वेराईटी उपलब्ध है।
इनमें स्टीम मोमो, फ्राइड मोमो, कुरकुरे मोमो, पैन फ्राइड मोमो, तंदुरी मोमो, स्मोक्ड मोमो, सेजवान मोमो, अफगानी मलाई मोमो, पिज्जा मोमो (सभी वेज एवं नॉन वेज में उपलब्ध), फ्राईज एवं स्नैक्स आइटम, थुपका, मैगी, फ्राईड राईस कॉम्बो, नूडल्स कॉम्बो, सूप, बेवरेजेज, डेजर्ट आदि उपलब्ध हैं।
यहां के कूक देश के बेहतरीन होटलों से मंगाए गए हैं। कुकिंग में हाइजीन, बेहतर क्वालिटी के तेल-मसाले एवं अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा कि मोमोमियां की कीमत भी कम रखी गई है। इस मौके पर वंश चतरथ के अलावा संजय चतरथ सहित अन्य मौजूद थे।

