
उदित वाणी, आदित्यपुर: एनआईटी कैम्पस (NIT Campus), आदित्यपुर स्थित DAV Public School की LKG कक्षा में नामांकन हेतु आगामी 5 नवंबर से ऑनलाईन की प्रक्रिया शुरु होगी, जो कि आगामी 5 दिसंबर तक जारी रहेगा. उक्त नामांकन कुल 160 सीटों पर होगा.
इस हेतु स्कूल की वेबसाइट www.davnitjsr.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है. स्कूल के प्राचार्य ओ पी मिश्रा ने बताया कि कुल 160 में से 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल श्रेणी के लिए आरक्षित है.
उन्होंने बताया कि 01 सितंबर-2018 से 31 अगस्त-2019 के बीच की आयु सीमा वाले बच्चों के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जा सकेगा. मौके पर डॉ0 पी0 के0 सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Advertisement
<

