
उदित वाणी जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदमा थाना अंतर्गत मां तारिणी ट्रैवल्स में छापेमारी कर 50,500 रुपये के रेलवे तत्काल व जनरल टिकट बरामद किया गया. इस मामले में दुकन के संचालक उमाशंकर साहू को गिरफ्तार किया गया है. साहू के ट्रैवल शॉप से टिकटों के साथ ही कंप्यूटर प्रिंटर मशीन को जब्त किया गया. टाटानगर आरपीएफ के ओसी संजय तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. साहू को आइआरसीटीसी का लाइसेंस निर्गत किया गया है, लेकिन उसके द्वारा पर्सनल आइडी बनाकर टिकट बनाकर बेचने का कार्य किया जा रहा था,
Advertisement
<

