
उदित वाणी, जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह वह दिल्ली स्थित वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचे और वहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वाजपेयी जी की दूरदृष्टि, आदर्श और विचार सदैव देश को नई ऊर्जा देते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को एक विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते रहेंगे।
Advertisement
<

