
उदितवाणी,जमशेदपुर: इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) जमशेदपुर में ऑन जॉन ट्रेनी (ओजीटी) के तौर पर सात सीएनसी ट्रेनर की नियुक्ति की जानी है. इसके लिए मैकेनिकल, फिटर, टर्नर, टूल-डाई में आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
12 हजार रुपये मासिक मानदेय पर यह नियुक्ति सात पदों के लिए की जानी है. आवेदकों की योग्यता में एक साल का संबंधित ट्रेड में अनुभव होना भी आवश्यक है. इसके लिए 11 फरवरी को साक्षात्कार लिया जाएगा. साक्षात्कार इंडो डेनिश टूल रूम के एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में आयोजित किया जाएगा.
इसी के साथ आईडीटीआर में पर्चेज एग्जीक्यूटिव की भी नियुक्त ओजीटी के तौर पर की जानी है. इसके लिए इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए मासिक मानदेय 15 हजार रुपये तय किया गया है.

