
उदित वाणी, जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा एबीएम महाविद्यालय के प्राचार्य को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया.
विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने वोकेशनल कोर्स, महाविद्यालय परिसर की शौचालय की नियमित साफ-सफाई, महाविद्यालय के मैदान को वापस अधिग्रहीत करने, परिसर में कैंटिन जल्द प्रारंभ करने एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की. मौके पर उपस्थित अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक झा ने कहा कि महाविद्यालय का जो अपना मैदान है उस मैदान पर कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने कब्जा कर रखा है.
उस मैदान में महाविद्यालय ने नई भवन बनाने की बात कही थी, लेकिन आज वह मैदान महाविद्यालय के हाथ से निकलता जा रहा है. महाविद्यालय उस मैदान को तुरंत अधिग्रहीत कर अपने कब्जे में लें अन्यथा विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी. महानगर मंत्री अमन ठाकुर ने कहा की पार्किंग नही होने के कारण विद्यार्थी का वाहन सुरक्षित नहीं है.
पूरे देश में आज वोकेशनल कोर्स की मांग चरम पर है लेकिन यह कोर्स नहीं होने के कारण विद्यार्थी को आज दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
अतः महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द यह सारी मांगे पूर्ण कर छात्र हित में फैसला ले, अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर इसके लिए आंदोलन करने को बाध्य होगा। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी विवेक झा, महानगर मंत्री अमन ठाकुर, नगर सह मंत्री गौरव साहू, कोष प्रमुख कार्तिक झा, बागबेड़ा नगर मंत्री यशु अग्रहरी, सनी सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

