
उदित वाणी, रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक सी पी सिंह ने लालपुर थाना में एक अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें भी अश्लील वीडियो कॉल किया.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछली रात एक महिला अश्लील वीडियो कॉल कर रही थी. इस कारण वे सुबह तीन बजे तक जागते रहे और सुबह इस मामले की शिकायत दर्ज करायी. जिसमें उन्होंने मामले में एसपी को चिट्ठी भी उन्होंने लिखी है. उन्होंने कहा कि पिछली रात जब लगभग सवा एक बजे वे सोने की तैयारी में थे.
इसी दौरान नंबर 7408335243 से वाट्सएप पर फोन आया. फोन रिसीव किया तो किसी महिला द्वारा अश्लील बातें की जाने लगी. इसके बाद जब उन्होंने फोन काटने का प्रयास करने लगे, तो दिखा कि महिला आपत्तिजनक स्थिति में है और फोन काटने में उन्हें काफी परेशानी होने लगी, तो उन्होंने मोबाईल का स्वीच ही ऑफ कर दिया तथा थोड़ी देर बाद ऑन करके डर्टी गर्ल के नाम से सेव करके सो गया.

