
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय ओबीसी विचार मंच की ओर से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया. संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि 31 साल पुराने मामले में सांसद की गिरफ्तारी न्यायसंगत नहीं लगती.
मंच के सदस्यों ने बताया कि पप्पू यादव छह बार से लगातार निर्दलीय सांसद रह चुके हैं और अपने क्षेत्र में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि सांसद हमेशा आम जनता के हितों के लिए खड़े रहे हैं, इसलिए संगठन उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है.
भारतीय ओबीसी विचार मंच ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करते हुए पप्पू यादव को तत्काल रिहा किया जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

