
उदित वाणी, जमशेदपुरः एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों पब्लिसिस रिसोर्सेज कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ, जिसमें 4 छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की. कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के 4 विद्यार्थियों रितिका श्रीवास्तव, ए कल्याणी साई, अमन मिश्रा, प्रकृति श्रीवास्तव को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर 4 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्र एनटीटीएफ गोलमुरी के फाइनल ईयर के हैं. चारों छात्र डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के हैं.
इस प्रक्रिया में संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह एवं नेहा ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. इस मौके पर रमेश रे, पंकज कुमार गुप्ता, मिनमोय कुमार महतो, हरीश कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

