
उदित वाणी, जमशेदपुर: एनएसयूआई की ओर से शनिवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में संचालित महिला इंटर महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया.
इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने एनएसयूआई की सदस्यता ली. चूंकि पिछले दिनों जब महिला कॉलेज को अपग्रेड कर महिला विवि बना दिया गया था तो यहां इंटर की पढ़ाई बंद करने पर एनएसयूआई के नेतृत्व में ही व्यापक आंदोलन किया गया था.
इसलिए इस बार एनएसयूआई के सदस्यता अभियान में ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया. सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक एवं जिला प्रभारी प्रभजोत सिंह राठौर की अध्यक्षता में चलाया गया.
Advertisement
<

