
उदित वाणी, जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय जमशेदपुर के छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण उड़ान 2023 का आयोजन किया गया. इसके तहत विद्यार्थियों के दो समूह को गोवा और ओडिशा ले जाया गया.
विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों, जैसे की फार्मेसी, बीबीए, एमसीए, लॉ, कॉमर्स आदि के छात्र- छात्राओं को गोवा घूमने का मौका मिला। वहीं, बीएड के छात्र-छात्राओं को भगवान जगन्नाथ के धाम पूरी घूमने का मौका मिला। उड़ान 2023 की शुरुआत गोवा से हुई. बच्चों को बागा बीच, अंजुना बीच, अगौड़ा किला ले जाया गया.
वहीं, बीएड के विद्यार्थियों को भुवनेश्वर और ओडिशा के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण “उड़ान 2023″ को विश्वविद्यालय के ओपी शर्मा, सहायक प्रो. राजू भगत, सहायक प्रो. गार्गी चटर्जी, सहायक प्रो. पी. पात्रा, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. ज्योति प्रकाश सवाई, डॉ. जय प्रकाश, पिंकी सिंह, नूतन कुमारी, मौसमी मुर्मू आदि शामिल थे.
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एमएम सिंह, रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह ने “उड़ान 2023″ की सफलता के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रोत्साहित किया.

