
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची स्थित देश के अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी की ओर से बुधवार को अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) के 20 वें संस्करण का शुभारंभ हुआ. इस परीक्षा का आयोजन भारत के 27 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 300 शहरों के 3000 से अधिक स्कूलों में होगा. 5 अक्टूबर एवं 12 अक्टूबर 2025 को ऑफलाइन और 19 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र वेबसाइट (nsat.narayanagroup.com) पर घर बैठे ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या नजदीकी नारायणा केन्द्र पर जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते है. एनसैट की वेबसाइट पर परीक्षा का सिलेबस, सैम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है. इस तरह का आयोजन न केवल जमशेदपुर बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से पांचवी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की तैयारी को गति मिलती है.
ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा
नारायणा कोचिंग सेंटर के नेशनल हेड श्याम भूषण ने बताया कि यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगा एवं इसमें साइंस, मैथ एवं मेंटल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएगें. परीक्षा की अवधि दो घंटे की रहेगी. ऑफलाइन परीक्षा अपराह्न सत्र दो बजे से चार बजे तक होगी जिसमें कक्षा 5 वीं से 10 वीं तक के छात्र शामिल होंगे, वहीं ऑनलाइन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, पहला सत्र सुबह 11 बजे से एक बजे तक तथा दूसरा सत्र संध्या 7 बजे से 9 बजे तक होगी, जिसमें कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्र शामिल होंगे.
प्रतियोगी क्षमता का आकलन
भूषण ने बताया कि इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है. यही नहीं इस टेस्ट के जरिए छात्र ऑल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं. साथ ही साथ विद्यार्थियों को यह जानने का मौका मिलेगा कि अभी तक उनकी एनटीएसई, ओलम्पियाड, केवीपीवाई, आईआईटी, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की कितनी तैयारी हो चुकी है.
लाखों कैश अवार्ड
भूषण ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों में से राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक पाने वाले छात्रों को लाखों कैश अवार्ड पाने का अवसर मिलेगा. जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उस छात्र को नारायणा के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी. नारायणा जमशेदपूर सेंटर के संजय कुमार रंजन, विकास रंजन, अभय प्रताप, विकास झा एवं सुदीप माइती ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने-अपने क्षेत्र में भी शहर के टॉपर नारायणा के छात्र-छात्राएं होंगे.

