
उदित वाणी, रांची: बिहार के नीतिीश सरकार के मंत्री व झारखंड जदयू के प्रभारी डा अशोक चौधरी ने अगले दो तीन महीने में झारखंड में पार्टी का स्वरूप बदलने का दावा किया है.
पार्टी के झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मोरहाबादी स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में अशोक चौधरी ने कहा कि 20 से 30 मई के बीच राज्य के सभी जिलों में तीन प्रभारी दो दो फेज में झारखंड का दौरा करेंगे तथा अगले बर्ष होने वाले चुनाव से पूर्व झारखंड में संगठन को धारदार बनाने का प्रयास किया जायेगा.
पुराने व नये जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर नये लोगों को जोड़ेंगे. प्रदेश व जिला स्तरीय कमिटियों का गठन किया जायेगा और पांचों प्रमंडल में रैली की आयोजित की जायेगी.
इसके बाद प्रदेश स्तर पर रांची में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आयेंगे. प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, बिहार के विधायक मनोज यादव समेत अन्य नेता उपस्थित थे.

