
जमशेदपुर के सच्चिदानंद दिव्येंदु तिग्गा को बनाया गया माध्यमिक शिक्षा का उपनिदेशक
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने राज्य शिक्षा सेवा के 50 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक बदले गए हैं. पूर्वी सिंहभूम की नई जिला शिक्षा पदाधाकिरी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया बनीं हैं तो जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) नीशू कुमारी को बनाया गया है.
जबकि सच्चिदानंद दिव्येंदु तिग्गा को जमशेदपुर डीईओ-डीएसई के प्रभार से हटाकर उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है. वहीं उधर साहिबगंज में स्कूलों के नाम बदले जाने व शुक्रवार को अवकाश मामले में लापरवाह पाए गए अभयशंकर को स्थानांतरित करते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है.
वहीं, जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर कार्यरत महेंद्र पांडेय को स्थानांतरित करते हुए उसी जिला में जिला शिक्षा पदाधिकारी बना दिया गया है. बता दें कि इनके विरुद्ध कई शिकायतें थीं.
नाम और पदस्थापन सूची
निर्मला कुमारी बरेलिया: जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमशेदपुर, नीशू कुमारी: जिला शिक्षा अधीक्षक, जमशेदपुर, सच्चिदानंद द्विवेंदू तिग्गा: उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा, जितेंद्र सिन्हा: जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां, चाल्र्स हेम्ब्रम : जिला शिक्षा अधीक्षक, सरायकेला खरसावां, अरविंद विजय बिलुंग: उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा, रजनी देवी: क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (आरजेडीई), संताल परगना, पुष्पा कुजूर: आरजेडीई, दक्षिणी छोटानागपुर, सुमनलता टोपनो: आरजेडीई, उत्तरी छोटानागपुर, सत्याभा कुमारी: संयुक्त सचिव, जैक, नीरजा कुजूर: आरजेडीई, कोल्हान प्रमंडल, महेंद्र पांडेय: जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी, मोहन जी झा: जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा, दुर्गानंद झा : जिला शिक्षा पदाधिकारी, साहिबगंज, गोपाल कृष्ण झा: जिला शिक्षा पदाधिकारी, जामताड़ा, सुशील कुमार: जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोड्डा, नीलम आइलिन टोप्पो: जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह, अभय शंकर: उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा, इंद्रभूषण सिंह: जिला शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद, उपेंद्र नारायण:जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग, कमला सिंह: जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची, बीना कुमारी: जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर, अनिल कुमार चौधरी: जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू, प्रबला खेस: जिला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो, रेणुका तिग्गा : जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका, प्रिंस कुमार: जिला शिक्षा पदाधिकारी, लातेहार, कुमारी नीलम: जिला शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़, दिनेश कुमार: जिला शिक्षा पदाधिकारी, चतरा, प्रवीण रंजन: जिला शिक्षा अधीक्षक, खूंटी, विनय कुमार: जिला शिक्षा अधीक्षक, गिरिडीह, मिथिलेश केरकेट्टा: जिला शिक्षा अधीक्षक, गढ़वा, नूर आलम: जिला शिक्षा अधीक्षक, बोकारो, संतोष गुप्ता: जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग, वसीम अहमद: जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला, विनोद कुमार: जिला शिक्षा अधीक्षक, सिमडेगा, अपरूपा पाल: जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा, नयन कुमार: जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा, संजीत कुमार: जिला शिक्षा अधीक्षक, रामगढ़, दीपक राम: जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा, मुकुल राज: जिला शिक्षा अधीक्षक, पाकुड़, आकाश कुमार: जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची, राजेश पासवान: जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग, भूतनाथ रजवार: जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद, टोनी प्रेमराज: जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर, आशीष हेम्ब्रम: जिला शिक्षा अधीक्षक, दुमका, कविता खलखो: प्राचार्य, डायट, रामगढ़, रातू व खूंटी का अतिरिक्त प्रभार, अभिषेक बड़ाइक: प्राचार्य, डायट, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार, रणधीर कुमार: प्राचार्य, डायट, मेदिनीनगर, गढ़वा व लातेहार का अतिरिक्त प्रभार, जगरनाथ लोहरा: प्राचार्य, डायट, गोविंदपुर, पिंड्राजोरा व बगोदर का अतिरिक्त प्रभार.
मैट्रिक की टॉपर छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाली टॉपर छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी. पूर्वी सिंहभूम समेत प्रदेश के 18 जिलों की कुल 75 टॉपर छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाना है. इसके लिए झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से जिला शिक्षा विभाग से जिले की 75 छात्राओं की सूची मांगी गई है.
जैक के निर्देश के बाद मंगलवार को ही जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से छात्राओं की यह सूची तैयार कर ली गई. एहतियातन जिला शिक्षा विभाग की ओर से 84 छात्राओं की सूची जैक को भेजी गई है. छात्राओं की सूची के साथ-साथ जैक को सभी छात्रों का बैंक खाता नंबर, आधार नंबर व आईएफएससी कोड भी भेजा गया है, ताकि छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्राओं के खाते में भेजी जा सके.
गौरतलब हो कि इस बार पूर्वी सिंहभू की छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था और इसमें बोड़ाम जेबीएवी स्कूल की नंदिता महतो, एसएस विद्या मंदिर बहरागोड़ा की मधुस्मिता बेरा जैसी छात्राएं शामिल हैं.

