
उदित वाणी, जमशेदपुर:
बोड़ाम हाट बाजार में
आज 25 दिसंबर 2024 को बुधवार को आजसू पार्टी ने बोड़ाम हाट बाजार में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो आज भी उनके दिल में जीवित हैं और उनके आदर्शों पर आजसू पार्टी आगे बढ़ रही है. रामचंद्र सहिस ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्टी महापुरुषों के नाम से सत्ता में आई, वही अब उन्हें केवल जयंती और पुण्यतिथि पर याद करती है और आंदोलनकारियों को सम्मान देने में विफल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार झूठी राजनीति कर जनता से धोखा दे रही है, और जल्द ही आजसू पार्टी जनपंचायत लगाकर इनके झूठ और लूट का पर्दाफाश करेगी. इस कार्यक्रम में सतीश महतो, मृत्युंजय सिंह, छूटूलाल सिंह, परमेश्वर महतो, प्रकाश गोप, निर्मल सिंह, आदित्य महतो, दीपक महतो, समर गोप, शेखर सहीस, और राहुल प्रसाद समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.
लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई में
लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई में 25 दिसंबर 2024 को भारत के महान महापुरुषों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, शिक्षाविद डॉ. मदन मोहन मालवीय और शहीद निर्मल महतो का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने इन महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय जनसंघ के संस्थापक और तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान को याद किया. डॉ. मदन मोहन मालवीय की काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना और उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना की, जबकि शहीद निर्मल महतो के झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलन और गरीबों के अधिकारों के लिए उनकी संघर्ष की बात की. इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति जैसे प्रो. सुदीष्ट कुमार, प्रशांत गोप, अनुप महतो, पिंटू महतो, और अन्य लोग उपस्थित थे.
बिस्टुपुर स्थित चमारिया गेस्ट हाउस में
वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर लोकसभा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बिस्टुपुर स्थित चमारिया गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर वीर शहीद निर्मल महतो को नमन किया गया और उनके बलिदान को याद किया गया. कार्यक्रम में “वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे” के नारे भी लगाए गए.

