
उदित वाणी, जमशेदपुर: लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते पारडीह चौक के समीप एनएच-33 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. सड़क पर जलजमाव के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन असंभव हो गया है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जमशेदपुर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है.
इन वैकल्पिक मार्गों से करें आवागमन
जमशेदपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग:
बहरागोड़ा या घाटशिला की ओर से आने वाले वाहन सुरदा क्रॉसिंग (मऊभंडार) अंडरपास से होकर
→ सुरदा चौक (मुसाबनी-हाता मुख्य मार्ग)
→ हाता चौक
→ जमशेदपुर रेलवे स्टेशन
→ आदित्यपुर / कदमा टोल ब्रिज / डोबो नया पुल
→ रांची की ओर प्रस्थान करें.

रांची से बहरागोड़ा की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग:
रांची से आने वाले वाहन
→ कांड्रा से आदित्यपुर
→ टाटानगर रेलवे स्टेशन
→ हाता चौक
→ सुरदा चौक (मुसाबनी-हाता मार्ग)
→ सुरदा क्रॉसिंग (मऊभंडार) अंडरपास
→ बहरागोड़ा / घाटशिला की दिशा में आगे बढ़ें.
अगले आदेश तक लागू रहेगा डायवर्जन
यह वैकल्पिक रूट व्यवस्था अगले आदेश या एनएच-33 के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी. जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और परिवहन कंपनियों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जारी सूचनाओं पर ध्यान दें.
