
उदित वाणी, नई दिल्ली: झारखंड में बिजली वितरण व्यवस्था को ठीक करने एवं बिजली के घाटे को कम करने के लिए केंद्र सरकार राज्य को 2088 करोड़ रुपये का अनुदान देने जा रही है.
इस आशय की जानकारी गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने दी है.बिजली वितरण एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए भारत सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. इसी के तहत केंद्र सरकार झारखंड को 2088 करोड़ रुपये देगी.
Advertisement
<
