
उदित वाणी, जमशेदपुर: परसुडीह बाजार समिति के एक दुकान के आवंटी गुरमीत सिंह ने अपने पड़ोसी दुकानदार गोपाल शर्मा पर उनकी दुकान पर कब्जे का आरोप लगाया है.
इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है. दुकान पर कब्जा भले ही मुकेश शर्मा का है लेकिन गोदाम पर विधिवत उनका (गुरमीत सिंह) का अधिकार बना रहे, इसके लिए वे लगातार उसका किराया चुका रहे हैं.
गुरमीत सिंह के अनुसार उनकी दुकान बाजार समिति में बी-28 है उनका दाल-चावल का कारोबार था. उनके पड़ोसी मुकेश ट्रेडर्स के गोपाल शर्मा ने उनसे चाभी मांगी, क्योंकि हार्ट की परेशानी के कारण उनकी दुकान बंद थी.
चूंकि वे दुकान नहीं खोल पा रहे इसलिए चाभी दे दी. अब जब वे पुन: दुकान की चाबी वापस मांग रहे हैं तो शर्मा चांबी नहीं दे रहे हैं. गुरमीत सिंह झामुमो नेता महावीर मुर्मू के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे.
दूसरी ओर, दुकान पर कब्जा का आरोप जिस गोपाल शर्मा पर लगा है उनके पुत्र अशोक शर्मा ने कहा कि उन्होंने गुरमीत सिंह को तय रकम देकर दुकान ली है, वे भी दुकान का रेंट दे रहे हैं. इस मामले में उपायुक्त विजया जाधव ने कहा है कि वह मामले की जांच कराएंगीं.

