
उदित वाणी, आदित्यपुर : जमशेदपुर में एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर शुरु हो गया है, जिसका समापन आगामी 2 जुलाई को होगा. इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र के कुल 38 शिक्षण संस्थानों और अन्य बटालियनों के कुल 668 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. कैम्प कमाँडेंट कर्नल आहूजा ने उपस्थित कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्य, एकता और अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि शिविर में प्रतिभागी कैडेट्स को एनसीसी की अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. इस अवसर पर कर्नल प्रेमचन्द्र झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Advertisement
<

