
उदितवाणी, जमशेदपुर: द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के बीएड विभाग एवं श्रुति दिव्यांग अधिकार केंद्र, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में 3 दिसंबर को ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जाएगा.
यह वेबीनार दिव्यांगों के अधिकार से संबंधित है. प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल में बताया कि दिव्यांगों के अधिकार को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है. बीएड के विभागाध्यक्ष, डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि यह राष्ट्रीय वेबीनार ऑनलाइन जूम एप के द्वारा कराया जाएगा.
वक्ता के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ मुकुल खंडेलवाल, बीएड के विभागाध्यक्ष, डॉ विशेश्वर यादव, बीएड के कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुल भेंगराज, युवा संस्था की संस्थापक वर्णाली चक्रवर्ती, एनपीआरडी दिल्ली के मुरलीधरण, सीआरईए के स्मूर्ति बेहरा के अलावा अन्य वक्ता भी होंगे.
बीएड कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुल भेंगराज ने ज्यादा से ज्यादा छात्राओं, शिक्षिकाओं और शिक्षकों को इस वेबीनार से लाभ उठाने को कहा है.

