
उदित वाणी, जमशेदपुर: लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर के रसायन विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का आयोजन किया गया. मुंबई स्थित रसायन विज्ञान शिक्षक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस परीक्षा में बहुबिकल्पीय 80 प्रश्न पूछे गए.
अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया गया. परीक्षा में क्वालीफाई मार्क्स 24 (30%) रखा गया है. कॉलेज को-ऑर्डिनेटर अरविंद प्रसाद पंडित ने बताया कि इस तरह की परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर गिने चुने कॉलेज ही कराया जा रहा है. यह सत्र 2022- 23 के लिए प्रथम चरण की परीक्षा है तथा दूसरे चरण की परीक्षा फरवरी 2023 में होगी.
दोनों परीक्षा का औसत मार्क्स के आधार पर राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट दिया जाएगा . परीक्षा के आयोजन की प्राचार्य डॉ. एके झा ने सराहना की एवं वीक्षक का कार्य डॉ. जया कच्छप ने निभाया। इस तरह की परीक्षा से विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर पर रसायन विज्ञान में ज्ञान का आकलन किया जाता है.
Advertisement
<

