
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के छायाकार नरेश अग्रवाल को विश्व प्रसिद्ध संस्था फियेफ फ्रांस के संरक्षण में आयोजित चित्र प्रदर्शनी स्नोई आईलैंड में मोनोक्रोम श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार देने की घोषणा की गई. इसके अलावा एक अन्य चित्र को विशेष सम्मान तथा चार चित्रों को प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता थी जिसमें 25 देशों के छायाकारों ने भाग लिया.
झारखंड में अद्वितीय उपलब्धि
झारखंड राज्य में वे एकमात्र छायाकार हैं जिनकी तस्वीरों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1000 से अधिक बार चयन हुआ है. शीघ्र ही उन्हें छायाकारों के अति प्रतिष्ठित योग्यता पत्र AFIP, EFIAP, PPSA, EPSA प्राप्त होने वाले हैं. PPSA और EPSA विशेष हैं जो झारखंड में अब तक किसी को प्राप्त नहीं हुए.

लुप्त सबर जाति पर विशेष कार्य
नरेश अग्रवाल ने लुप्त होती सबर जाति पर विशेष कार्य किया है. झारखंड एवं बंगाल के अनेक गांवों में जाकर उनकी तस्वीरें खींची हैं. इसके अलावा ग्रामीण परिवेश तथा उनके रोजमर्रा जीवन पर असंख्य चित्र खींचे हैं. उनकी कलात्मक तस्वीरों को सभी सराह रहे हैं. शीघ्र कोलकाता में उनके चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित होगी.

