
उदित वाणी, जमशेदपुर: नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल ने गुरुवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया. इस दौरान स्कूल के छात्रों ने पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए विभिन्न पहल की.
चूंकि प्लास्टिक प्रदूषण सबसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों में से एक बन गया है इसलिए नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने पेपर बैग वितरण के साथ-साथ प्लास्टिक बैग के उपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. छात्रों द्वारा बनाए गए पेपर बैग स्थानीय बाजार में दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और फल विक्रेताओं को वितरित किए गए.
लोगों ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना की. इस दौरान छात्रों को पौधे लगाने, पर्यावरण पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने और बर्ड फीडर तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया.

